Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विकास कार्यों की समीक्षा करने भागलपुर में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जलापूर्ति की शिकायत करने जा रहे पार्षदों को अधिकारियो ने रोक दिया। जलापूर्ति मामले की शिकायत के लिए डीआरडीए पहुचे पार्षदों को एसडीओ सुहर्ष भगत ने गेट से ही लौटा दिया। पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, पार्षद संजय सिन्हा सहित कई पार्षद ज्ञापन लेकर पहुचे थे।

पार्षदों के कहना था कि वे लोग मुख्यमंत्री का विरोध करने नही बल्कि पानी की समस्या और अधिकारियों का रवैया बताने आये हैं। चूंकि जलापूर्ति सीएम के एजेंडे में प्रमुख है और उन्होंने जो योजना यहां दी है उसकी सही स्थिति मुख्यमंत्री जी को पता होना चाहिए।

अधिकारियों ने जब पार्षदों को मुख्य गेट से लौटा दिया तो वेलोग हवाई अड्डा चले गए लेकिन वहां भी उन्हें हवाई अड्डा के अंदर नहीं जाने दिया गया। पार्षदों के कहना है कि अधिकारी अपनी कमी छुपाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी मुख्यमंत्री से दूर रखना चाह रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended