Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गया के वार्ड नंबर 46 से चुनाव लड़ रही रिंकी देवी के भैसुर अनिल यादव के अपहरण होने से नाराज लोगों ने यहां के बूथ संख्या पांच पर वोट का बहिष्कार कर दिया। लोगों को वोट देने से भी रोका गया। सुबह सवा दस बजे तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा। हंगामे की जानकारी मिलने पर डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक केन्दुआ गांव पहुंचे। पहले प्रदर्शनकारियों को घटनास्थल से हटाया गया। इसके बाद डीएम कुमार रवि ने माइक से गांव वालों से वोट देने की अपील की। अपहृत अनिल यादव के रिश्तेदार ने बताया कि वह शनिवार से गायब है। इस बाबत थाना में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गई है। लेकिन, उनकी कोई खोज खबर नहीं मिली है। इधर डीएम ने आश्वासन दिया कि जो गायब हैं उनकी खोजबीन की जा रही है। वोट देने से किसी को रोका नहीं जा सकता। आपलोगों को जिनपर शक है। उसकी जानकारी दें वहां छानबीन की जाएगी। पुलिस इस मामले में चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में बलों की तैनाती की गई है।

Category

🗞
News

Recommended