Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
काली पूजा को लेकर शहर पूरी तरह तैयार हो चुका है। बुधवार को शहर में सौ से अधिक जगहों पर मां काली की प्रतिमा बैठायी जाएंगी। इसमें 79 जगह प्रतिमा बैठाने का लाइसेंस प्रशासन से मिला है। यहां भव्य रूप से पूजा की जाएगी।

काली पूजा को लेकर शहर के कई इलाकों में तोरण द्वार लगाए गए हैं। कोतवाली में बने पूजा पंडाल को देखने के लिए मंगलवार को भी काफी लोग पहुंचे थे। श्रीश्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय महासमिति के अध्यक्ष ब्रजेश साह ने बताया कि पूजा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जी जान से जुटे हैं। विसर्जन 21 तारीख को होगा जिसमें निशा निमंत्रण के नाम से झांकी निकाली जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended