Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विकास खंड लोहाघाट में बिशुंग क्षेत्र के मल्लाढेक गांव में रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से भड़की आग से कमरे में रखे तीन सिलेंडर फट गए। अग्निकांड में लकड़ी के मकान में रह रहे तीन परिवारों का करीब 25 लाख रूपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है।  इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। बुधवार की सुबह 6 बजे मल्लाढेक गावं के केदार सिंह के रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने से कमरे में आग भड़क गयी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended