Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कटिहार के बीएमपी सात में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन सौ से अधिक महिला पुलिस का गुरुवार को समारोह आयोजित कर पासिंग आउट पैरेड किया गया।
इस समारोह में बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने महिला आरक्षियों को शपथ दिलायी। बीएमपी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में आयोजित पैरेड की सलामी ली। श्री पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पुलिस बल को सेवा और बल दोनों कहा गया है। उन्होंने नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वर्दी जो विभाग द्वारा दी गयी है यह ईमानदारी का प्रतीक है। वर्दी की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करना कर्तव्यनिष्ठा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु ईमानदारी है। ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा निर्वहन करनेवाले पुलिस पदाधिकारी से लेकर सिविल के लोगों को समाज व देश में प्रतिष्ठता मिलती है। पासिंग आउट पैरेड समारोह को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, बीएमपी सात के समादेष्टा बाबूराम, अररिया एसपी एवं किशनगंज एसपी राजीव मिश्र एवं रेल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने सम्बोधित किया।।

Category

🗞
News

Recommended