Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में द्वारिकापुरी कॉलोनी में 15 से 21 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन से एक दिन पूर्व गुरुवार को 121 मंगल कलशों की यात्रा निकाली गई। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। कथा वाचक किरीट भाईजी भी इस यात्रा में शामिल हुए।
खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा से पूर्व किरीट भाईजी के मंदिर आगमन पर दरबार पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद ठाकुर जी एवं पोथी पूजन के बाद यात्रा शुरू की गई। यात्रा के दौरान शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सबसे आगे गणेश प्रतिमा थी। इसके बाद भजन मंडली और उसके पीछे सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध महिलाएं और सबसे अंत में रथ पर सवार किरीट भाईजी शामिल हुए।
यात्रा के दौरान 'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है..., फूलों में सज रहे श्रीवृंदावन बिहारी..., जब मेरे श्याम आ जाए घर मेरा मंदिर बन जाए... आदि भजनों की प्रस्तुति मिकी दलानियां, शिव गोयल, मयंक सिंघानिया, मुन्ना गांधी ने की। यात्रा के दौरान आयोजन समिति के नवीन ढांढनिया, प्रभात केजरीवाल, राजकुमार सिंघानिया, संतोष अग्रवाल, वीणा शर्मा, शोभा ढांढनिया, पूजा दलानिया, सोनिया झुनझुनवाला, किरण साह समेत कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Category

🗞
News

Recommended