Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में खूब धनवर्षा हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई खरीदारी देर रात तक चलती रही। भागलपुर बाजार में अनुमानित 6.5 अरब का कारोबार हुआ। नोटबंदी और जीएसटी का कोई असर नहीं दिखा। उम्मीद से ज्यादा व्यापार होने से व्यापारी खुश दिखे। आम दिनों में नौ बजे रात तक बंद हो जाने वाली ज्यादातर दुकानें इसके बाद भी खुली रहीं।

शहर के मुख्य बाजार में शहरवासियों के अलावा आसपास के प्रखंडों और गांवों के लोगों का हुजूम खरीदारी को पहुंचा था। भीड़ इतनी रही कि बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बाजार में आभूषण, सिक्कों, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मोबाइल हैंडसेट, कंप्यूटर और हार्डवेयर, कपड़े, फर्नीचर व इंटीरियर, दीये, फूल, पूजन सामग्री, मेवे-मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ लगी रही। इन सामानों की जमकर खरीदारी हुई।

Category

🗞
News

Recommended