Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह गश्ती के दौरान जीआरपी पुलिस ने 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस (अपर इंडिया) के शौचालय की छत से 64 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल बरामद किया।

मामले में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सियालदाह से चलकर भागलपुर पहुंची ट्रेन सुबह सवा आठ बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर खड़ी थी। सामान्य गश्त के दौरान ट्रेन इंजन के ठीक पीछे सामान्य बॉगी के शौचालय के छत का नट बोल्ट खुला देख संदेह हुआ।

इसी आधार पर उन्होंने अपने साथ मौजूद जवानों को शौचालय के उपर पानी टंकी के पास तलाशी लेने को कहा। जहां से अखबार और पन्नी में बंधे पांच पैकेट बरामद किए गए। वहीं पैकेट खोलने पर उसमें से 64 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके साथ हवलदार श्याम देव दास, पीटीसी सिपाही अजय कुमार, सिपाही मनोज कुमार पाण्डेय, सिपाही चंद्र कुमार दिवाकर, सिपाही सुरेश कुमार यादव शामिल थे।

Category

🗞
News

Recommended