Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लखीसराय की जयनगर पहाड़ी से शुरू हो रही पुरातात्विक खुदाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 को लखीसराय आएंगे। एएसआई से हाल ही में यहां की खुदाई करने के लिए पांच लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके बाद सीएम ने भी इस ओर रुचि दिखाई है। सीएमओ के निर्देश पर पहाड़ी का उच्चस्तरीय निरीक्षण होने के बाद सीएम द्वारा उद्घाटन की तिथि 25 नवंबर तय हुई है।
मालूम हो कि युवा, कला एवं संस्कृति विभाग के अपर सचिव आनंद कुमार, बिहार विरासत विकास परिषद (बीएचडीसी) के निदेशक विजय कुमार चौधरी ने लखीसराय जिला और पुलिस प्रशासन के साथ पहाड़ी का निरीक्षण कर चुके हैं। सीएम के स्पॉट निरीक्षण, मूर्ति व कलाकृति दर्शन तक की रूपरेखा तय करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
जयनगर लाली पहाड़ी की खुदाई के लिए बीएचडीसी और पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन के बीच एमओयू हुआ है। इसी विवि के प्रो. अनिल कुमार अपने शोध छात्रों के साथ यहां खुदाई करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended