Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सिंगापुर में आयोजित ब्यूटी कंपीटिशन 2018 में अवार्ड से पुरस्कृत हुई जमालपुर की बेटी गुणोफर मोकिम और बहु श्रृचा को देखने के लिए बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 10 बजे से लोगों की भीड़ मॉडल स्टेशन जमालपुर पर उमड़ने लगी। बैंड पार्टी, घोड़ा, फूलमालाएं और अबीर-गुलाल और बुके लेकर लोग दोनों के इंतजार में आंखे बिछाये खड़े थे। 

माइल्सटोन मिस एंड मिसेस किवींन ऑफ हार्टस पुरस्कार से नवाजी गयीं श्रचा झा पटना दानापुर साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन से करीब 11 बजे जमालपुर पहुंची, ट्रेन से उतरते ही समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने उसे घेर लिया और फूलमालाएं पहनाकर व अबीर-गुलाल लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इधर मिस इंडिया इंटरनेशनल के फस्ट रनरअप बनी गुणोफर मोकिम लखीसराय से सड़क मार्ग होते हुए करीब 1 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंची। गुणोफर के जमालपुर में कदम रखते ही जहां भारी संख्या में समर्थक फूलमालाएं पहनाने लगे, वहीं तिरंगा झंडा लहराकर शहर में विजयी जुलूस निकाला गया। 

माइल्सटोन मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2018
सिंगापुर में माइल्सटोन मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2018 में देश व विदेशों की करीब 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बीते वर्ष 13 अगस्त 17 को पटना में इसके लिए ऑडिशन हुआ था। इसमें बिहार से पटना की मनाली, भागलपुर की अनिता सुमन, जमालपुर की बेटी गुणोफर मोकिम और बहु श्रृचा झा का चयन किया गया था। बीते 7 से 16 जनवरी तक व्यूवर्स च्वाइस अवार्ड वोटिंग शुरु की गई थी। इसमें जयपुर की डॉ. शालिनी तोमर प्रथम स्थान, हरियाणा की आरती द्वितीय रहीं थी। हालांकि भागलपुर की अनिता चतुर्थ स्थान तथा पांचवें पर श्रृचा और गुणोफर छठे स्थान पर रही थी। इधर माइल्सटोन के ऑर्गनाईजर मैक मलिक ने बताया कि 20 जनवरी को सिंगापुर में ब्यूटी प्रतियोगिताएं का ग्रांड फिनेले कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। पांच कैटेगरी की कुल 32 प्रतिभागियों को क्रॉन देकर सम्मानित किया गया, वहीं स्पेशल व प्रतियोगिताएं अवार्ड से नवाजी गई हैं।

Category

🗞
News

Recommended