Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सबौर में गुरुवार को होने वाली सभा पर रोक लगाने के विरोध में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने समर्थकों के साथ बुधवार देर रात स्टेशन चौक पर धरने पर बैठे रहे। रात 3 बजकर 20 मिनट पर ये धरना खत्म हुआ। इसके बाद उन्होंने लगातार ट्वीट करके नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने साफ लिखा कि कुछ भी हो जाए वे भागलपुर जाकर रहेंगे। प्रशासन ने सबौर में धारा 144 लागू कर दी थी। प्रशासन ने धरने पर रोक की सूचना बुधवार रात जिला राजद अध्यक्ष को दे दी थी।

http://www.livehindustan.com/bihar/story-tejashwi-yadav-agitation-against-srijan-mahascam-in-bhagalpur-section-144-imposed-1312698.html

Category

🗞
News

Recommended