Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पूर्वांचल के तीन जिलों, वाराणसी, भदोही और बलिया, में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी में कुछ स्थानों पर ईवीएम के खराब होने की भी सूचना आ रही है। वाराणसी के खोजवां में सीओ भेलूपुर एपी सिंह के निर्देशन में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इस दौरान 200 मीटर के दायरे में खुली दुकानों को भी बंद कराया गया। इसके दायरे में जुटी भीड़ को भी हटाया गया।

Category

🗞
News

Recommended