Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में निशा पूजा और प्राण प्रतिष्ठा के साथ बुधवार देर रात मां काली की प्रतिमा मंदिरों और पूजा पंडालों स्थापित हुईं। जय काली.., बम-बम काली.., जय काली मां.. के नारों और भक्तिगीत गूंजने लगे हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मां का आशीष पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

शंख, घंटियों और भक्ति गीतों पर मंदिरों में भक्त झूम रहे हैं। पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। सबौर से नाथनगर तक 150 से ज्यादा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। मां काली को प्रसाद के रूप में बताशा, रसगुल्ला, बालूशाही, नारियल आदि का चढ़ावा चढ़ाने के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। मंदिरों व पंडालों के बाहर मेले में मिठाई, फास्ट फूड आदि की दुकानें सज गई हैं। मंदिरों व आस-पास के मार्गों में बिजली के रंगीन बल्बों, झालरों की सजावट देखते ही बनती है। रंग बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended