Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हरिद्वार में कुछ ड्राइवरों ने दो लोगों का पकड़कर उन्हें पेड़ से बांध दिया। इसके बाद इनकी जमकर पिटाई की गई। यही नहीं कुछ लोगों ने इन्हें पीटने का वीडियो भी बना लिया, जिन दो लोगों के साथ इस तरह का गलत सलूक किया गया, उनपर गाड़ियों ने तेल चोरी का आरोप है। 

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में वाहनों से तेल चुनाने का आरोप लगाते हुए ड्राइवरों ने दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों को पेड़ से बांधकर इनकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि कनखल थाना क्षेत्र में वाहनों से तेल चुराते हुए दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद वाहन चालकों ने इनकी जमकर की धुनाई कर दी। आरोप है कि पकड़ने के बाद इन्हें पेड़ से बांध दिया गया। जिन दो आरोपियों के साथ यह सलूक किया गया, उसमें से एक गुजरात और दूसरा हरिद्वार का रहने वाला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

Category

🗞
News

Recommended