Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर के कहलगाँव स्थित उल्टा पुल यानि आरओबी 127 को रविवार की सुबह 10.40 बजे कंट्रोल ब्लास्ट से ध्वस्त कर दिया गया। रेल दोहरीकरण को लेकर 150 साल पुराने शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले आर ओबी को धनबाद के वैज्ञानिकों की टीम की देखरेख में जमींदोज किया गया। पुल में सुराग बनाकर 300 से अधिक जगहों पर विस्फोटक सामग्री भरी गयी थी। लगभग 15 दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। पुल तोड़ने के समय रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले छह घंटे के अंदर पुल के मलबे को हटा दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन परिचालन शुरू हो जाएगा। तबतक इस सेक्शन पँर रेल ब्लॉक रहेगा।

पुल ध्वस्त करने के नजारे को देखने हजारों कीभीड़ लगी रही जिसे नियंत्रित करने पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। अब इसकी जगह रेलवे नया पुल बनाएगा जो पहले की अपेक्षा बड़ा होगा।  हालांकि एनआई वर्क के कारण पहले से इस सेक्शन पर ब्लॉक था। इसलिए दिन में ट्रेनों का परिचालन पहले से बंद था।

Category

🗞
News

Recommended