Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बांका में मंगलवार को बांका थाना क्षेत्र के विजयनगर में केंद्रीय विद्यालय के छात्र शुभम की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह बांका कटोरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।

ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी हो। पुलिस कार्यवाही में देरी कर रही है । उग्र लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाम करीब 2 घंटे से लगा हुआ है। जाम के कारण बांका कटोरिया देवघर मार्ग पर सभी वाहन का परिचालन ठप है यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। जाम और बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ ने लोगों को समझाया और 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद चार घंटे से लगे हुए जाम से लोगों को मुक्ति मिली।

Category

🗞
News

Recommended