Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सहरसा शहर के पालीटेक्निक ढाला बायपास रोड में तेज रफ्तार से अररिया से सहरसा आ रही बस ने सर्वनारायण रामकुमार सिंह कॉलेज के 11वीं के छात्र को कुचल डाला। गंभीर रूप से जख्मी छात्र मुकेश कुमार (18) को देखकर आक्रोशित छात्रों और स्थानीय लोगों ने बवाल काटते यदुवंशी ट्रैवल्स नामक बस को आग के हवाले कर दिया।


 जख्मी छात्र सुपौल जिले के चांपी भीमापुर निवासी कदमलाल का पुत्र है। उसका इलाज शहर के गंगजला चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के दो घंटे तक पुलिस और प्रशासन के नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। हंगामा करने में शामिल लोगों ने सहरसा-मधेपुरा बायपास मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर पहले बस में तोड़ फोड़ की।  इसके बाद बस में आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि छात्र मुकेश सुबह कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर साइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। हालांकि विलंब से पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

Category

🗞
News

Recommended