Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हरिद्वार के पथरी थानाक्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति है। दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर लोग घूम रहे हैं। उधर, धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर हरिद्वार ग्रामीण के विधायक ने मोर्चा संभाला हुआ है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के राज में इस मुद्दे पर हमारी नहीं सुनी गई। अपनी सरकार में भी प्रशासन हमारी नहीं सुन रहा है। तनाव होने बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं। गांव में पीएसी और रेपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। निर्माण स्थल को पुलिस और पीएसी ने अपने कब्जे में लिया है। विधायक और उनके समर्थक लगातार निर्माण को लेकर दबाव बना रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति है।

Category

🗞
News

Recommended