Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सोमवती भदईं अमावस्या मेले के लिए चित्रकूट के तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी ही नहीं कानपुर, फतेहपुर और आशपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने वाली स्पेशल मेला ट्रेनें न केवल फुल होकर पहुंच रही हैं बल्कि छतों तक पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखायी दे रही है। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कमिश्नर व डीआईजी ने डेरा डाल लिया है। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात किया गया है।

http://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/kanpur/story-20-lakh-pilgrims-festival-in-chitrakoot-tomorrow-1334175.html

Category

🗞
News

Recommended