Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पूर्णिया। पूर्णिया के सौरा नदी स्थित छठ घाट पर स्नान करने गए तीन युवक की डूबकर मौत हो गयी। पूर्णिया में छठ पर्व की शुरुआत हादसे के साथ। मंगलवार को दोपहर बाद पूर्णिया सिटी स्थित काली मंदिर घाट के समीप सौरा नदी में नहाने गए 6 युवकों में तीन की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में एक के शव को सौरा नदी से बरामद कर लिया गया है। तीनों युवकों की उम्र 18 से 22 साल बताई जाती है। मरने वाले युवकों में दीपक उर्फ गोलू 20 वर्ष, रोहन 22 वर्ष, राजा 18 वर्ष का बताया जाता है। राजा यादव का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य दो लापता युवकों की खोज में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। घटनास्थल पर एसडीपीओ और एसडीएम कैंप कर रहे हैं । एसडीआरएफ की टीम मोटर वोट से लाश खोजने में लगी है। मरने वाले तीनों युवक शहर के प्रभात कॉलोनी का रहने वाला था। डूबने की खबर मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। छठ की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गयी। परिजनों ने बताया कि प्रभात कॉलोनी के 6 युवक जो आपस में दोस्त हैं तीन बाइक पर सवार होकर सौरा नदी नहाने निकले थे। नदी किनारे बाइक लगाकर ये लोग डुबकी लगा रहे थे अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया जिसे बचाने के क्रम में एक एक कर तीनों डूब गए। राजा जाधव के पिता रवींद्र यादव की भी मौत हो चुकी है। वह इकलौता बेटा था। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया कि सभी युवक नदी की मुख्यधारा में नहाने गये थे इस दौरान यह हादसा हुआ।

Category

🗞
News

Recommended