Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सहरसा, निज प्रतिनिधि। बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान खुलेआम अवैध वसूली करते वीडियो में कैद किए गए। यह वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए सहरसा रेल थाना के दोनों पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले रेल पुलिसकर्मी हवलदार अजित कुमार पासवान और सिपाही सत्येन्द्र राम हैं।
रेल एसपी कटिहार उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अवैध वसूली करने के वीडियो के सामने आने पर की गई है। निलंबन अवधि में दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय कटिहार कर दिया गया है।

http://www.livehindustan.com/bihar/

https://www.facebook.com/LiveHindustanNews/

Category

🗞
News

Recommended