Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सदर अस्पताल में रविवार की सुबह इंजीनियरिंग कालेज के एक छात्र की मौत होने के बाद काफी बवाल हुआ। गुस्साए छात्रों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही बेकाबू छात्रों ने क्वार्टर के शीशे तोड़ दिये। डीएम के आश्वासन पर आक्रोशित छात्र शांत हुए। मृत छात्र सत्यजीत पुत्र स्व. रामसेवक साह मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड स्थित फुलकाही गांव का रहने वाला था।

मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज में मैकेनेकिल ग्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र की तबियत बिगड़ने पर उसे शनिवार की शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने उसे देखने के बाद दवा लिखकर वापस भेज दिया। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रविवार की अहले सुबह फिर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे सुबह 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया। इससे छात्रों का आक्रोश भड़क गया। छात्र की मौत के लिए अस्पताल के डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended