Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए गुरुवार को खुल गया है। पहले दिन 70 पर्यटक घाटी में पहुंचे। प्रात: नौ बजे नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के डायरेक्टर मान सिंह की अगुवाई में पहला दल घाटी के लिए रवाना हुआ।
रेंज अधिकारी दीपक सिंह रावत ने बताया कि पहले दिन 22 विदेशी पर्यटक एवं 48 स्वदेशी पर्यटक घाटी पहुंचे हैं। अब पर्यटक 31 अक्टूबर तक फूलों की घाटी में मौसमवार खिलने वाले फूलों का दीदार कर सकेंगे। दीपक रावत ने बताया कि फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए विदेशी पर्यटकों से 600 रुपया जबकि स्वदेशी पर्यटकों से डेढ़ सौ रूपया फीस ली जाती है। इस तरह पहले दिन विदेशी सैलानियों से 13 हजार 2सौ रुपये जबकि स्वदेशी पर्यटकों से 7 सौ 20 रूपयों की आमद हुआ है।
http://www.livehindustan.com/uttarakhand/story-flower-valley-national-park-open-for-tourists-1119990.html

Category

🗞
News

Recommended