Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गुरुग्राम में सोहना स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। शुक्रवार स्कूल के बाथरुम में कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र की लाश मिली। स्कूल के अंदर बच्चे की हत्या से स्कूल और प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे का नाम प्रदुमन (7) है। उसके माता-पिता सोहना स्थिति मारूति कुंज इलाके में रहते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

http://www.livehindustan.com/ncr/story-class-ii-student-murder-in-ryan-international-school-gurugram-1468665.html

Category

🗞
News

Recommended