Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नागरी नाटक मंडली के मंच पर मॉरीशस के कलाकारों की रामलीला में कलाकारों का प्रदर्शन गुरुवार की शाम आईसीसीआर की चयन प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर गया। आयातित कलाकारों की इस प्रस्तुति में कलाकारों के चयन, उदासीन अभिनय से लेकर उर्दूनिष्ठ संवाद तक किसी दृष्टि से राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का हिस्सा नहीं लगा। मॉरीशस के अनंता नवरंग आर्ट ग्रुप का चयन किन मानकों के आधार पर किया गया यह सवाल रंगदर्शक एक-दूसरे से बार-बार पूछते दिखे। संस्था के निर्देशक अनिल दानहू और उनके साथी कलाकारों की प्रस्तुति राम और भरत के प्रेम से जुड़ा होने के कारण लोग न चाहते हुए भी धार्मिक कारणों से प्रेक्षागृह में बैठे रहे।

Category

🗞
News

Recommended