Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में भीखनपुर के सदा विनोद अपार्टमेंट के पीछे वाले पुराने घर पर रविवार को अचानक एक नाग निकल आया। इससे अफरातफरी मच गई। घटना पर संचालक डा.जेता सिंह ने बताया जिस कमरे के अन्दर सांप निकला था उसे चारों तरफ से उन्होंने बंद करवा दिया गया। सांप को जिन्दा पकड़ने के प्रयास में ड्राइवर को सांप ने डंस लिया। उसका तत्काल इलाज किया। फिर डीएफओ को घटना की जानकारी दी लेकिन उन्होंने कहा कि सांप पकड़ने की व्यवस्था उनके पास नहीं है। बाद में एसएसपी के निर्देश पर नाथनगर इंस्पेक्टर मो जनीफउद्दीन ने नूरपुर के राजू साह को भेजा। वह सांप पकड़ने का जानकार है। वह अपार्टमेंट के पीछे पहुंचा और नाग को पकड़ लिया और उसे डब्बे में बंद कर नाथनगर के बाहर लाकर छोड़ आया। नाथनगर थाने में सांप को देखने के लिए काफी लोग जमा हो गए।

Category

🗞
News

Recommended