Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
चकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने शुक्रवार को जैसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी से रेप के मामले में दोषी करार दिया वैसे ही उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डेरा समर्थकों ने पंजाब के मलोट और मल्लुआना रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया और पंचकूला में 100 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। पंजाब और हरियाणा में हंगामा बढ़ता देख दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट कर दिया है। दिल्ली के स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हरियाणा से होकर गुजरने वाली सभी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली के अशोक नगर नंद नगरी के पास पांच बसों को आग के हवाले कर दिया गया है। बस एसोसिएशन के प्रमुख सी बी गोला का दावा है कि डेरा समर्थकों ने पांच बसों को आग के हवाले कर दिया है।

http://www.livehindustan.com/ncr/new-delhi/story-dera-supporters-handed-over-five-buses-to-delhi-1370863.html

Category

🗞
News

Recommended