Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शनिवार दोपहर से ही कई घाटों पर शुरू हो गया था। काली महारानी महानगर केन्द्रीय महासमिति से अलग अन्य समितियों के द्वारा दिन भर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

वारसलीगंज स्वर्णकार कालीपूजा समिति, मिरजानहाट चौक कालीपूजा समिति की ओर से दोपहर में प्रतिमा का विसर्जन माणिक सरकार घाट में किया गया। शीतला, गोरहट्टा चौक, उलटा पुल, घंटाघर की परिक्रमा के बाद मूर्तियां विसर्जित की गई। मानिकपुर और कुतुबगंज और आसपास के इलाके की प्रतिमा महादेव तालाब में विसर्जित की गई। सकरूल्लाचक कालीपूजा समिति, आदर्श नगर कालीपूजा समिति,मोहद्दीनगर ठठेरी टोला कालीपूजा समिति, मौहद्दीनगर काली मंदिर पूजा समिति, सिकंदरपुर प्राचीन कालीपूजा समिति, सिकंदरपुर काली स्थान की प्रतिमा, मिरजान शीतला स्थान, सहित दक्षिणी क्षेत्र की कई प्रतिमाएं लोदीपुर, बौंसी पुल होते हुए जिच्छो तालाब में विसर्जित की गई। इसके अलावा कई प्रतिमाएं का विसर्जन मुसहरी घाट, चंपानाला में किया गया।

Category

🗞
News

Recommended