Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर तीन सरकारी डॉक्टर तैनात किए जाने पर इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) के सुप्रींडेंट ने सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉक्टरों को आधिकारिक आदेश के कारण लालू यादव के घर पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री और इस इस्टीट्यूट (IGIMS) के चेयरमैन हैं, इसलिए उनके आदेश को प्राथमिकता दी गई है। वह स्वास्थ्यमंत्री के आदेश मानने से इनकार नहीं कर सकते।

Category

🗞
News

Recommended