Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जेईई-एडवांस्ड के परिणाम में संगमनगरी के मेधावियों ने अपनी चमक बिखेरी है। इस साल का रिजल्ट पिछले दो सालों से बेहतर रहा। इस साल अनुराग यादव ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 336 रैंक हासिल की है। पिछले साल किसी भी छात्र को 500 के अंदर रैंक नहीं मिली थी। 2016 में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के कुशाग्र अहूजा को 912वां स्थान मिला था। जबकि 2015 में टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र विशाल श्रीवास्तव को अखिल भारतीय स्तर पर 480 तो बेथनी कान्वेंट स्कूल के सूरज त्रिपाठी को 482वां स्थान मिला था।
http://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/allahabad//story-sucsess-in-jee-advanced-1135178.html

Category

🗞
News

Recommended