Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
Tragic story of a widow living in Mathura

मथुरा। यूपी के मथुरा और वृंदावन में आज भी ऐसी विधवा महिलाएं हैं जिन्हें सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नहीं मिल रही है। यह महिलाएं केवल संस्था के सहारे अपना जीवन किसी तरह गुजर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ जो सरकार है, इन विधवा महिलाओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सरकार आती है और महिलाओं के लिए लुभावने वादे करती है लेकिन यह बातें सिर्फ वादे ही बनकर रह जाते हैं। महिला दिवस के अवसर पर वृंदावन के कई आश्रमों में जाकर महिलाओं की स्थिति को जाना और उनसे बात की। मां धाम आश्रम में जब हमारी टीम महिलाओं के जीवनयापन के बारे में जानने पहुंचे तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई।

Category

🗞
News

Recommended