Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल यानि 12 महीने का बैन लगाया गया है. इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है. इससे पहले मंगलवार को बॉल टेंपरिंग विवाद में शामिल स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज केमरन बेनक्रॉफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीच साउथ अफ्रीका दौरे से वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया. तीनों स्वदेश लौटे हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार स्मिथ खुद अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल करेंगे. जबकि डेविड वॉर्नर इस सीजन आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended