mathura SP crime scolded to poliman for not bringing milk on time
उत्तर प्रदेश में योगी राज है और भाजपाई राम राज की दुहाई देते हैं, लेकिन यहां हालात कुछ अलग ही हैं। योगी सरकार में कितना राम राज है, इसका अंदाजा आपको इस खबर से ही लग जाएगा। योगी सरकार में उन्ही के अधिकारी किस कदर निरंकुश हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को गुलाम समझते हैं। मामला पुलिस विभाग का और जहाँ एक सिपाही को एस पी क्राइम के दूध लाने में हुई देरी का खामियाजा भुगतना पड़ा। बस इतना ही कुसूर सिपाही पुष्पेंद्र से हो गया और इसी पर एस पी क्राइम का पारा हाई हो गया। एस पी क्राइम ने सिपाही पुष्पेंद्र को फोन पर ही हड़काना शुरू कर दिया जबकि सिपाही बार-बार अपने बीमार होने की दुहाई राजेश सोनकर को देता रहा लेकिन साहब तो साहब है और वो भी योगी सरकार के साहब। उन्होंने बीमार सिपाही की एक न सुनी और उसकी रपट लिख दी।