Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले मंच के पास आग लग गई. बीजेपी अध्यक्ष ने रायबरेली में पार्टी की जीत का कनेक्शन भी इस आग से बता दिया. अमित शाह ने कहा कि योगी जी की सरकार विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. कुछ देर पहले यहां शॉर्ट सर्किट हुआ था. सभी मीडिया चैनलों ने धुआं दिखाया था. जब कुछ अच्छा होना होता है तो कुछ रुकावटें आती हैं. यह आग प्रतीक है कि रायबरेली में कुछ बड़ा होने वाला है.

Category

🗞
News

Recommended