Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आतंकी समीर टाइगर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक स्थानीय नागरिक को धमका रहा है और उससे कह रहा है कि मेजर शुक्ला को बोल देना कि शेर किसी से डरता नहीं. जिसके बाद अगले ही दिन मेजर शुक्ला ने मुठभेड़ में आतंकी समीर टाइगर को गीदड़ की मौत मार डाला, बता दें समीर टाइगर को बुरहान वानी के बाद दूसरे पोस्टर ब्‍वॉय के रूप में देखा जा रहा था। समीर टाइगर A++ कैटिगरी का आतंकी था और लंबे समय से सुरक्षा बलों को उसकी तलाश थी। समीर टाइगर इन दिनों आतंकियों की नई खेप को ट्रेनिंग देने में व्यस्त था। ट्रेनिंग देते हुए उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलवामा में ऑपरेशन में आकिब खान नाम का एक और आतंकी भी मारा गया था । सेना के एक मेजर समेत दो जवान भी घायल हुए हैं जबकि एक सिविलियन की भी मौत हो गई। आतंकी समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर 24 मार्च, 2016 को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 29 मार्च को उसे रिहा कर दिया गया। लेकिन, जेल से निकलने के बाद वो आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था.

Category

📺
TV

Recommended