Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हमारे देश में कई लोग सेना पर भी सवाल उठा देते हैं । उन्हें लगता है कि एक सैनिक भी तो इंसान की तरह ही नौकरी करता है । फिर उसे विशेष अधिकार क्यों ? उसका सम्मान क्यों ? आज हमने सेना के एक बहादुर मेजर को लेकर स्पेशल रिपोर्ट तैयार की है । इस रिपोर्ट को देखकर सेना के प्रति आपका सम्मान कई गुणा बढ़ जाएगा । आपको यकीन हो जाएगा कि एक सैनिक के संकल्प से कैसे बड़े से बड़े आतंकी का सफाया हो सकता है. हिज़बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर समीर टाइगर कुछ दिनों से लश्कर-ए-तैयबा का पोस्टर ब्वॉव बनना चाहता था । जिसके चलते वो सेना और सेना से जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा निशाना बनाना चाहता था। लेकिन इस बार उसका दांव उल्टा पड़ा..जो मेजर रोहित शुक्ला करीब 40 आतंकियों का एनकाउंटर कर चुके हैं..जिन्हें भारत सरकार शौर्य सम्मान से सम्मानित कर चुकी है...उन्हें ललकारना उसके लिए डेथ वारंट साबित हो गया ।

Category

🗞
News

Recommended