Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अब बात पीयूष गोयल की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी कंपनी फ्लैशनेट के शेयर को उनके फेस वैल्यू से करीब 1000 गुना मूल्य पर एक निजी कंपनी को बेचा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि 'पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपए का फ्लैशनेट घोटाला लालच, धोखाधड़ी और निजी हितों को दिखाता है। साक्ष्य सामने मौजूद हैं।' जवाब में पीयूष गोयल ने ट्वीट किया और लिखा - 26 मई 2014 को मंत्री बनने से पहले मैं एक प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट और इनवेस्टमेंट बैंकर था। राहुल गांधी आपकी तरह मैं बिना काम किए जीने का तरीका नहीं जानता हूं। मैं एक कामदार हूं, नामदार नहीं।

Category

🗞
News

Recommended