Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
7 साल पुराने पत्रकार जेडे हत्याकांड पर आज मुंबई की विशेष मकोका अदालत अपना फैसला सुनाएगी. मामले मं छोटा राजन समेत 11 आरोपी हैं. 11 जून 2011 की दोपहर मुंबई के पवई इलाके में अंग्रेजी अखबार मिड डे के लिये काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ज्योति डे की 5 गोलियां मारकर अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने हत्या कर दी. हत्या के वक्त जेडे अपनी मोटरसाईकिल पर सवार थे. काफी देर से पीछा कर रहे शूटरों ने पीछे से उनपर हमला किया. पास ही के हीरानंदानी अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मुंबई पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की और जल्द ही जेडे पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद जेडे की हत्या के बाद देशभर में पत्रकारों ने आंदोलन किया था. इस मामले की शुरुआती जांच पहले मुंबई पुलिस ने की थी, फिर इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था.

Category

📺
TV

Recommended