बिहार के मोतिहारी जिले में एक बस में आग लगने की खबर आ रही है. इस आग में 27 लोगों की जलकर मौत हो गई. घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है. बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली आ रही थी. बस पलटने की वजह से आग लगी. ताजा जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 32 लोग सवार थे. अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बस ड्राइवर की लापरवाही से पलटी या किसी और वजह से. माना जा रहा है कि लंबा रूट तय करने वाली बसों का नियमित फिटनेस टेस्ट भी नहीं होता है. ऐसे में हादसे के पीछे टायर फटने जैसा कारण भी हो सकता है.