Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानी का लीगल नोटिस भेजा है। सिद्धारमैया का कहना है कि इन लोगों ने 'जानबूझकर और बुरी मंशा से उनके खिलाफ गलत और अपमानजनक बयान' दिए और भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए। सिद्धारमैया ने अपने मानहानि नोटिस में पीएम मोदी के '10% सरकार' वाली टिप्पणी का जिक्र किया है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार राज्य में किसी भी काम के लिए 10% कमिशन लेती है। सिद्धारमैया ने नोटिस में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में कई अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए।' सिद्धारमैया ने मांग की है कि बीजेपी और उसके नेता इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से तत्काल माफी मांगें और भविष्य में इस तरह बयान देने से खुद को रोकें। कर्नाटक के सीएम ने अपने कानूनी नोटिस में आगे कहा कि अगर पीएम मोदी और बीजेपी के दूसरे नेता माफी नहीं मांगते, तो उन्हें मानहानि के रूप में 100 करोड़ रुपये देना होगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended