Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अब बात यूपी के सहारनपुर की जो ठीक एक साल बाद फिर से सुलगता दिख रहा है। पिछले साल 9 मई को राजपूत समाज और दलितों के बीच सहारनपुर के रामनगर में हिंसक संघर्ष हो गया था। और ठीक एक साल बाद, आज उसी रामनगर में वैसे ही हालात बनते दिख रहे हैं। रामनगर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के छोटे भाई सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, दलित बहुल गांव रामनगर में प्रशासन ने पहले महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी थी। लेकिन बाद में डीएम ने 150 लोगों को कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी। इसी बीच, आज भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की हत्या से हड़कंप मच गया।

Category

🗞
News

Recommended