Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
बाइक और कार से सफर करने वालों पर आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दसवें दिन इजाफा हुआ है और इनके दाम अब तक की सबसे ऊंचे स्तर पर है। आज दिल्ली में पेट्रोल 76.87 रुपए और डीजल 68.08 रुपए प्रति लीटर बिका। आपको टीवी स्क्रीन पर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की एक तस्वीर दिखा रहे हैं। पेट्रोल के बढ़ते दाम से भड़के टीडीपी के एक कार्यक्र्ता ने पेट्रोल छिड़क कर अपने स्कूटर में ही आग लगा दी। तो उधर विपक्षी दलों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया और सरकार से एक ही सवाल पूछा कि जब क्रूड ऑयल के दाम साल 2014 से भी कम हैं तो फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 2014 के मुकाबले ज्यादा क्यों हैं। लेकिन इस पर जवाब देने की जगह पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुप्पी साध ले रहे हैं।

Category

📺
TV

Recommended