Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
आज का सवाल उत्तर प्रदेश से है। जहां विधायकों पर प्राणसंकट आ गया है। वो विधायक जो सिस्टम का हिस्सा होते हैं। जिनके समर्थन पर सरकार चलती है। वही विधायक अपना-अपने परिवार की जानमाल की रक्षा के लिए थाना-पुलिस का चक्कर काट रहे हैं। क्योंकि उन्हें 10 लाख जमा कराने नहीं तो खुद और परिवार की जान से हाथ धोने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। और हां ऐसे एक दो नहीं, अभी तक 25 हैं। लेकिन सवाल ये है कि इन विधायकों को धमकी देने वाला है कौन? क्या धमकी देने वाला सचमुच दाऊद का गुर्गा है। या कोई लोकल गली छाप गुंडे का दिमाग है। यूपी पुलिस क्या कर रही है? रॉ और आईबी से क्या हेल्प मांगा गया गया है। और इस बीच विधायक क्यों अपने शासन-प्रसाशन के खिलाफ लामंबद हो रहे हैं। इन सारे सवालों का जवाब आज प्रश्नकाल में बारी-बारी से।

Category

📺
TV

Recommended