Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें भारत का 30 दिनों का फ्री वीजा देने का एलान किया. साथ ही पीएम मोदी ने अगले साल भारत में लगने वाले कुंभ मेले के लिए भी वहां रह रहे अप्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. भारत और इंडोनेशिया के बीच 15 एमओयू पर साइन किए गए हैं.

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग पर केरल की वामपंथी सरकार ने थोड़ा पानी डाला है. केरल की लेफ्ट फ्रंट सरकार के मुखिया सीएम पी विजयन ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अपने वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स से 1 रुपए की राहत देगी. इससे केरल में पेट्रोल और डीजल कंपनियों के तय दाम से एक रुपया सस्ता मिलेगा. सरकार का ये फैसला 1 जून से लागू होगा. केरल पेट्रोल-डीजल के दाम में अपनी तरफ से कुछ कमी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

एयरसेल-मैक्सिस मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 5 जून तक रोक लगा दी है. जबकि आईएनएक्स मीडिया मामले में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका दायर की है. उनके वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी होंगे.

Category

🗞
News

Recommended