Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
सभी विषय में शून्य। विश्वास नहीं हो रहा न, लेकिन सच है। बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट में एक छात्र को सभी विषयों में शून्य अंक मिले हैं। ऐसे भी छात्र हैं जिन्हे एक विषय का अंक मिला है शेष गायब है। बिहार बोर्ड का मारा ऐसा भी छात्र है जिसे फिजक्स में 1 और 3 अंक मिले हैं। एक छात्र को तो जो अंकपत्र मिला है उसमें विषयों के सामने अंक को ब्लैंक छोड़ दिया गया है। यानी जैसे किसी छात्र को शून्य दिया गया वैसे उसे शून्य भी नहीं मिले। इस छात्र का अंकपत्र ही ब्लैंक है। बिहार बोर्ड की इस गड़बड़ी के खिलाफ रिजल्ट के दूसरे दिन ही छात्रों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा।

https://www.livehindustan.com/bihar/patna/story-lathicharge-on-students-after-the-intermediate-result-of-bihar-board-2000876.html

Category

🗞
News

Recommended