Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
ऑपरेशन क्रांति दिल्ली पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया. इस एनकाउंटर में क्रांति गैंग का डॉन राजेश भारती समेत कुल चार कुख्यात अपराधी मारे गये. शुक्रवार दोपहर दिल्ली का छतरपुर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से ऐसा गूंजा कि लोग दहशत में आ गए.. 15 मिनट में 150 फायरिंग और क्रांति गैंग के सरगना समेत उसके गुर्गों का खेल खत्म. लेकिन इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस ने कैसे अंजाम दिया. कैसे क्रांति गैंग का खेल खत्म हुआ.. खतरे से भरे इस ऑपरेशन की परत दर परत. पूरी इनसाइड स्टोरी. ग्राउंड जीरो से हम आपको दिखायेंगे. इंडिया न्यूज़ संवाददाता मोहित ओम औऱ नरेश बिस्वानी आपको बतायेंगे 15 मिनट में कैसे क्रांति गैंग खल्लास हुआ.

Category

🗞
News

Recommended