Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Moradabad police refuses to register complaint of victim

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस किस कदर लापरवाह हो गई हैं इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब एक 50 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस से अपने साथ की गई मारपीट की शिकायत घटना स्थल पर ही की। लेकिन मुरादाबाद की पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि वो लोग कुछ नहीं कर सकते, पुलिस चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराओ।

दरसअल मामला थाना कटघर क्षेत्र का हैं। थाने से महज सौ मीटर दूर ओवर ब्रिज के किनारे पर खाने का ठेला लगाने वाली महिला से एक व्यक्ति का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी युवक ने खाना बनाने वाली बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। हद तब हो गई जब आरोपी ने महिला को पास खड़े रिक्शे पर गिराकर मारना शुरू कर दिया। बेचारी महिला पिटती रही और अपनी मदद के लिए चिल्लाती रही। लेकिन कोई भी पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया।

Category

🗞
News

Recommended