Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
बस बहुत हो गया शहीद के परिजनों का रोना-धोना। अब रोने और मरने की बारी आतंकियों की है। दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। सेना का हौसला बढ़ा दिया गया है। अब कश्मीर घाटी में आतंकियों के खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो गया है। क्योंकि अब एकतरफा सीजफायर एक्सपायर हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया- भारत सरकार ने रमजान में जम्मू-कश्मीर में घोषित सीजफायर को और आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई फिर से शुरू होगी। ये फैसला होना ही था क्योंकि जिस तरह से आतंकियों ने एकतरफा सीजफायर का मखौल उड़ाया और खूनी खेल खेला, उससे सेना खौल उठी थी और दिल्ली में बैठी सरकार के सब्र का बांध भी टूट गया था।

Category

🗞
News

Recommended