जम्मू कश्मीर और आतंकवाद से जुड़ी बेहद अहम और बड़े विश्लेषण के साथ एक बड़ी खबर आज हम लाए हैं.... बीते 30 घंटे में जम्मू कश्मीर में कई घटनाएं देखने को मिलीं.. बीजेपी ने समर्थन वापस लिया तो पीडीपी सरकार गिर गई.. सूबे में राज्यपाल शासन लग गया दूसरी ओर शहीद औरंगजेब के परिजनों से रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन मिलने पहुंची... बड़ा सवाल ये है कि आखिर इन घटनाओं के मायने क्या हैं.. क्या भारत सरकार आतंक के खिलाफ कोई बड़ा मोर्चा खोल रही है ... निर्मला सीतारमन के पुंछ दौरे का पूरा विश्लेषण करती ये रिपोर्ट..आइये आपको दिखाते हैं