अफगानिस्तान में 6 मई को 7 भारतीय मजदूरों को तालिबान ने अगवा कर लिया था। डेढ़ महीने बीत चुके हैं लेकिन इनका अब तक पता नहीं चला है। अफगानिस्तान में अगवा हुए इन 7 मजदूरों में से 4 झारखंड के हैं। इन चारों परिवारों का हाल जानने के लिए इंडिया न्यूज इनके गांव पहुंचा। झारखंड से लौटकर आए हमारे सहयोगी संदीप कुमार की ये खास रिपोर्ट देखिए।